शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे सप्ताह डॉलर (Dollar) के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया (Rupee)

शुक्रवार को डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 10 पैसे की मजबूती के साथ 71.14 पर बंद हुआ।

सप्ताह में देखें तो डॉलर की तुलना में रुपया 9 पैसे या 0.13% मजबूत हुआ।
गौरतलब है कि इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में वृद्धि पर लगाम लगाये रखने की बढ़ती उम्मीदों के बाद भारी विदेशी निवेश आया है, जिससे रुपये को सहारा मिला है। आँकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलिओ निवेशकों ने पूँजी बाजार में 6,311.01 करोड़ रुपये का भारी निवेश किया।
हालाँकि सकारात्मक अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे रुपये में वृद्धि सीमित रही।
जानकारों का मानना है कि कमजोर अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों से फेड द्वारा इस साल दरें स्थिर रखने की संभावना बढ़ गयी है। याद रहे कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार देश के प्रमुख पूँजीगत सामानों के लिए नये ऑर्डरों में अप्रत्याशित रूप से दिसंबर में कमी आयी है।
इसके अलावा वैश्विक आर्थिक विकास के धीमा होने के मद्देनजर पिछले सप्ताह फेड ने 2019 में दरें बढ़ाने में संयंम बरतने की बात कही थी। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख