शेयर मंथन में खोजें

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और उससे सटे नागालैंड पर बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी चलती रहेगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में मध्यम से तेज हवाएँ चलेंगी। कल सुबह यह हवाएँ हल्की हो जायेंगी। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में सुबह के तापमान में हल्की गिरावट आयेगी, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। देश के बाकी भागों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में दर्ज किया गया मौसम
जम्मू -कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर बारिश रिकॉर्ड हुई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और बिहार पर हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश पर सुबह के तापमान 4-6 डिग्री से गिरे। दूसरी ओर पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मराठवाड़ा के तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिली।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों पर शुष्क और ठंडी हवाएँ बह रही हैं। एक संगम क्षेत्र तटीय कर्नाटक से विदर्भ तक बना हुआ है। एक विपरीत चक्रवात तेलंगाना और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"