शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ भारी वर्षा होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश के इलाकों भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और केरला में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल के भागों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी है। पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा के हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से माध्यम बारिश देखी गयी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु सहित चेन्नई में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी अफगानिस्तान वाले भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से ओडिशा, झारखंड और दक्षिण आंध्र प्रदेश से लेकर मेघालय तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!