शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कल शुरू हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

अनुमान है कि पश्चिमी राजस्थान में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी भारत में हल्की बारिश जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही तटीय ओडीशा में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पंजाब तथा हरियाणा के हिस्सों में भी कल यानी 2 मार्च से बारिश की शुरुआत हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी तथा कई जगहों पर भारी बर्षा भी रिकॉर्ड की गयी। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडीशा एवं आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में छिटपुट बारिश देखी गयी। तमिलनाडु और रायलसीमा में भी कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गयी। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री से बढ़े हैं। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल और विदर्भ के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के केंद्रीय भागों के ऊपर देखा जा सकता है। यहाँ से एक ट्रफ रेखा गुजरात तक जा रही है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा ओडिशा से तमिलनाडु तक जा रही है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"