शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 94.47 करोड़ डॉलर का इजाफा

22 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 94.47 करोड़ डॉलर बढ़ कर 399.217 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 15.02 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 398.272 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 22 फरवरी 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 92.86 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 371.99 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स को सहारा मिला।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 22.764 अरब डॉलर पर सपाट रहा, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 53 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.460 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.08 करोड़ डॉलर बढ़ कर 2.993 अरब डॉलर रह गयी। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"