शेयर मंथन में खोजें

उत्तर भारत में मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा मौसम - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा।

हालाँकि 6 मार्च की शाम को इन क्षेत्रों पर बादल दिखायी दे सकते हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की बारिश देखी जायेगी। वहीं असम और मेघालय के कुछ भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी महाराष्ट्र में आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत समेत जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी केरल और दक्षिणी कर्नाटक समेत तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश देखी गयी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर कोहरा देखा गया। दिल्ली में दृश्यता कुछ समय के लिए गिर कर 100 मीटर के आसपास पहुँच गयी थी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और पूर्वोत्तर राज्यों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। अगले 24 घंटों में यह कश्मीर के पास आ जायेगा। हालाँकि यह सिस्टम बहुत प्रभावी नहीं होगा। इसके अलावा पूर्वी असम और उससे सटे अरुणाचल प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा त्रिपुरा से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय भागों तक बनी हुई है। इसके अलावा एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिणी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक सक्रिय है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!