शेयर मंथन में खोजें

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर, 70.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँचा

आयातकों और बैंकों से ग्रीनबैक की बढ़ती माँग के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 70.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँच गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा, विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से घरेलू मुद्रा में कमजोरी आयी है।
हालाँकि, ताजा विदेशी फंड प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और घरेलू इक्विटी में सकारात्मक शुरुआत ने रुपये को समर्थन दिया और गिरावट को रोक दिया। अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 70.60 पैसे खुला। स्थानीय मुद्रा ने हालाँकि शुरुआती नुकसान को कम किया और 70.55 पर कारोबार कर रही थी।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 43 पैसे मजबूत होकर 70.49 के स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को पूँजी बाजार में शुद्ध आधार पर 751.92 करोड़ रुपये डाले।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76% की गिरावट के साथ 65.36 डालर प्रति बैरल पर आ गया। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख