शेयर मंथन में खोजें

पीएम मोदी ने दृष्टिहीनों के अनुकूल 1, 2, 5, 10 व 20 रुपये के नये सिक्को का किया अनावरण

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 7 मार्च, 2019 को 1 रुपया, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की नई श्रृंखला का अनावरण किया।

7, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली के एक आयोजन में सिक्कों की नई श्रृंखला जारी की गई। जहाँ दृष्टिबाधित बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सभी नई श्रृंखला के सिक्के भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम के तहत केवल रिज़र्व बैंक के माध्यम से प्रचलन के लिए जारी किए जायेंगे।
पीएम मोदी ने सिक्कों को जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार समाज के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। विभिन्न विशेषताओं वाले नई श्रृंखला के सिक्के दृष्टिबाधितों की मदद करेंगे और नेत्रहीनों को सुविधा प्रदान करेंगे और उन्‍हें विश्‍वास के साथ प्रेरित करेंगे।
20 रुपये का सिक्का, 20 रुपये के मूल्यवर्ग में पहला सिक्का है, जो राष्ट्र के कृषि प्रभुत्व को दर्शाने के लिए अनाज के डिज़ाइन के साथ 12-किनारे वाले बहुभुज के आकार में बनाया गया है। नई श्रृंखला के सिक्के जारी करने की सही तारीख की घोषणा होना अभी बाकी है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख