शेयर मंथन में खोजें

फिर 400 अरब डॉलर के पार पहुँचा विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves)

01 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स फिर से 400 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

सप्ताह के दौरान देश का फोरेक्स 2.599 अरब डॉलर बढ़ कर 401.776 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 94.47 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 399.217 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 01 मार्च 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 2.061 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 374.060 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स को सहारा मिला।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 48.87 करोड़ डॉलर बढ़ कर 23.253 अरब डॉलर पर पहुँच गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 30 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.463 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 62 लाख डॉलर बढ़ कर 2.999 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"