शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में घरेलू यात्री वाहन बिक्री 1.11% घटी : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार देश में वर्ष दर वर्ष आधार पर फरवरी में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 1.11% की गिरावट आयी।

फरवरी 2018 में 2,75,346 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कुल 2,72,284 यात्री वाहन बिके। इस दौरान कारों की बिक्री भी 1,79,122 इकाई से 4.33% की गिरावट के साथ 1,71,372 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 10,53,596 इकाई से 0.58% घट कर 10,47,486 इकाई रह गयी।
फरवरी में कुल दोपहिया वाहनों की बिकवाली में 4.22% की गिरावट आयी। कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 16,86,180 इकाइयों की तुलना में 16,15,071 इकाई रह गयी। इसके अलाव कारोबारी वाहनों की बिक्री 0.43% की गिरावट के साथ 87,436 इकाई पर पहुँच गयी। इसके अलावा सभी श्रेणियों में देखें तो फरवरी में कुल वाहनों की बिक्री 21,11,804 इकाई के मुकाबले 3.65% गिर कर 20,34,768 इकाई रह गयी।
इससे पहले जनवरी में साल दर साल आधार पर घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 1.87% और कुल वाहनों की बिक्री में 4.68% की गिरावट आयी थी। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!