शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में खुदरा महँगाई दर पहुँची चार महीनों के शिखर पर

खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने के कारण फरवरी में खुदरा महँगाई दर पिछले चार महीनों में सर्वाधिक 2.57% रही।

जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महँगाई दर 1.97% रही थी, जो पिछले 19 महीने का निचला स्तर था। वहीं फरवरी 2018 में यह 4.44% रही थी। गौरतलब है कि जानकारों ने फरवरी में महँगाई दर के 2.43% रहने का अनुमान लगाया था।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महँगाई पर नजर रखता है, जिसका मतलब है कि आरबीआई की नीति दरों के लिहाज से खुदरा महँगाई दर का आँकड़ा महत्वपूर्ण है। इस समय यह आरबीआई की 2% की सहनीय सीमा से ऊपर है।
जनवरी में (-)2.24% के मुकाबले खाद्य महँगाई दर फरवरी में बढ़ कर (-)0.66% रह गयी। वहीं सब्जियों के दामों में वृद्धि दर्ज की गयी, जो (-)13.3% के मुकाबले (-)7.69% रही।
इसके अलावा ईंधन और बिजली की महँगाई दर 2.2% की तुलना में 1.24% और हाउसिंग महँगाई 5.2% से घट कर 5.1% रह गयी। अनाजों की महँगाई दर 0.8% से बढ़ कर 1.32%, कपड़ों और जूतों की महँगाई दर 2.95% से घट कर 2.73% और दालों की महँगाई दर (-)5.5% से बढ़ कर (-)3.82% हो गयी। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख