शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, झारखण्ड और उत्तरी-ओडिशा में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तरी भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बीते 24 घंटों की मौसमी घटनाएँ
बीते 24 घंटों में राजस्थान, असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में भी एक-दो जगहों पर बारिश रिकॉर्ड हुई है। गुजरात के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों के तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम में इस हलचल से दिल्ली के प्रदुषण में सुधार देखने को मिला है।
सम्पूर्ण भारत का मौसमी सिस्टम
उत्तरी पकिस्तान के भागों के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर पहुँच गया है। इसके अलावा उत्तरी-पंजाब पर और पूर्वोत्तर भारत में असम पर भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हुए हैं। एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से मराठवाड़ा और विदर्भ होते हुए दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक सक्रिय है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!