शेयर मंथन में खोजें

झारखंड, उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान आगामी 24 घंटों में झारखंड, उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
बीते 24 घंटों की मौसमी घटनाएँ
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में गरज के साथ बारिश देखी गयी। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तरी ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश दर्ज हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखी गयी, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों समेत गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिली है।
सम्पूर्ण भारत का मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्सों के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ अब आगे की और बढ़ रहा है। एक कोन्फ्लुएन्स (संप्रवाह) जोन पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल सहित पूरे झारखंड तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से रायलसीमा सहित ओडिशा और तेलंगाना तक फैला हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!