शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में हुआ 3.60 अरब डॉलर का इजाफा

15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 3.602 अरब डॉलर बढ़ कर 405.638 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 25.88 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 402.035 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 15 मार्च 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 3.546 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 377.773 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स को सहारा मिला।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 3.89 करोड़ डॉलर बढ़ कर 23.408 अरब डॉलर पर पहुँच गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 59 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.461 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.21 करोड़ डॉलर बढ़ कर 2.995 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख