शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो गया है और अब राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क हो जायेगा। हालाँकि एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में भी कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के कुछ भागों और केरल में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के आसार हैं।
बीते 24 घंटों की मौसमी घटनाएँ
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। साथ ही जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गयी। इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के भागों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ा है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी भारत में असम के मध्य भागों पर बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र और इससे सटे उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। इस सिस्टम से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ विकसित हो गयी है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"