शेयर मंथन में खोजें

10% बढ़े नेचुरल गैस (Natural Gas) के दाम, 01 अप्रैल से होंगे लागू

खबरों के अनुसार सरकार ने 2019 की अप्रैल-सितंबर अवधि के लिए नेचुरल गैस (Natural Gas) की कीमतों में 10% बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

नेचुरल गैस के बढ़े हुए दाम 01 अप्रैल से होंगे लागू। बता दें कि नेचुरल गैस की बढ़ी हुई कीमतें, 3.69 डॉलर प्रति मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू), पिछले तीन वर्षों की अवधि में सर्वाधिक होंगी, जिससे सीएनजी (CNG), पाइप्ड कुकिंग गैस (Piped Cooking Gas) और यूरिया उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी होगी।
साथ ही सरकार ने अप्रैल-सितंबर के लिए मुश्किल क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत भी 9.32 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी है, जो पिछले 6 महीनों में 7.67 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से 21.5% अधिक है। खबर है कि जल्दी ही नेचुरल गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जा सकती है।
गौरतलब है कि यह गैस की कीमतों लगातार चौथी बार की गयी बढ़ोतरी है, जो अक्टूबर 2015-मार्च 2016 की अवधि में 3.82 प्रति डॉलर एमएमबीटीयू के बाद सर्वाधिक है।
जानकारों का मानना है कि जहाँ एक ओर नेचुरल गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ेगा, वहीं ओएनजीसी (ONGC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Indsutries) की आमदनी में इजाफा होगा। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!