शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में लू जारी रह सकती है।

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं तटीय महाराष्ट्र के हिस्सों में मौसम में नमीं के साथ गर्मी बनी रहेगी। उधर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व राजस्थान में उत्तरी ठंडी हवाओं के प्रभावी होने से कल तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।
साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में आकाशिय बिजली और गरज के साथ बारिश की घटनाएँ देखने को मिल सकती हैं। उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक इलाकों के ऊपर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण केरल के साथ-साथ कर्नाटक और इससे सटे तमिलनाडु के इलाकों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की उम्मीद है। कर्नाटक और तेलंगाना के उत्तरी हिस्से में लू जैसे हालात हो सकते हैं।

बीते 24 घंटो की मौसमी गतिविधियाँ
गुजरात के भागों में लू की स्थिति बरकरार रही, जबकि राजस्थान, दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अधिकांश हिस्से भी लू के चपेट में देखे गये हैं। इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री कल मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और अन्य उत्तरी राज्यों और उत्तरी कर्नाटक में हल्की बारिश हुई है। राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र, मध्य भारत और उससे सटे पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गयी है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे हुए इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान से सटे पंजाब और उत्तरी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के कारण उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर भी बना हुआ है। उत्तरी कर्णाटक और इससे सटे मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। असम और उससे जुड़े हुए इलाकों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"