शेयर मंथन में खोजें

गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान में बने रह सकते हैं लू जैसे हालात - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आँधी चलने की संभावना है।

गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश हने की संभावना है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियाँ जारी रहेंगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और राजस्थान के कई हिस्सों में लू जैसे हालात बने रहे। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट बारिश देखी गयी है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, कर्नाटक, केरल और मध्य महाराष्ट्र में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की घटनायें देखी गयी हैं।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी बिहार से उत्तरी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नागालैंड तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। दूसरी ओर ओडिशा के तटीय हिस्सों पर एक कोन्फ्लुएन्स जोन बना था। विदर्भ से कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!