शेयर मंथन में खोजें

ब्याज दर में कमी बाजार अपेक्षाओं के अनुरूप

रजनीश कुमार, चेयरमैन, भारतीय स्टेट बैंक
आरबीआई ने रेपो दर में 0.25% अंक (25 बीपीएस) की कटौती का जो फैसला किया है, वह बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप ही है।

जीडीपी और महँगाई दर के अनुमानों को घटाये जाने से निकट भविष्य में वैश्विक बाधाओं का पता चलता है। आशा से कम बारिश के चलते भी अनिश्चितताएँ बढ़ सकती हैं।
एलसीआर की गणना के लिए 2% अतिरिक्त सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) को स्टैच्युटरी लिक्विडिटी रेश्यो (एसएलआर) के रूप में वर्गीकृत करने की अनुमति बैंकों के लिए स्वागत-योग्य कदम है। इससे वे अतिरिक्त नकदी (लिक्विडिटी) उपलब्ध करा सकेंगे। सेकेंडरी कॉर्पोरेट ऋण बाजार के विकास और हाउसिंग फाइनेंस सिक्योरिटाइजेशन की संभावनाएँ टटोलने का फैसला भी सही समय पर किया गया है। इससे बाजार में मौजूद खिलाड़ियों को अपनी जोखिम क्षमताओं के अनुरूप बेहतर मूल्य निर्धारण की सहूलियत मिलेगी। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख