शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रहने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ सिक्किम और बिहार के निचले भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी छिटपुट वर्षा के आसार हैं। केरल, रायलसीमा और जम्मू-कश्मीर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थितियाँ देखने को मिलीं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और कर्नाटक के आंतरिक इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों के दौरान भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। दक्षिणी छत्तीसगढ, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे हुए जम्मू-कश्मीर के भागों पर बना हुआ है। इसके कारण उत्तरी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी सक्रिय दिखायी दे रहा है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ और तेलंगाना होते हुए कर्नाटक के तटीय इलाकों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!