शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के कुछ स्थान और विदर्भ में एक-दो जगहों पर मौसमी गतिविधि की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश की उम्मीद है और एक-दो स्थानों में बर्फबारी की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ पंजाब और हरियाणा में मेघ गर्जना होने की उम्मीद है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी धूल भरी आंधी की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में एक-दो जगह बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ मौसमी गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारों के आसार हैं।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी की गतिविधियां देखने को मिली। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के साथ केरल के एक दो भागों में छिटपुट बारिश देखी गयी। लू की स्थिति राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हैं।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर जम्मू-कश्मीर पर स्थित है। पूर्वोत्तर राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इस प्रणाली से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु के आंतरिक भागों से होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक जा रही है। मलय प्रायद्वीप के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण असम और इससे सटे मेघालय में एक-एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम असम और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"