शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे महीने बढ़ी खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate)

खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण मार्च में खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation Rate) में लगातार दूसरे महीने बढ़त दर्ज की गयी।

फरवरी में 2.57% के मुकाबले मार्च में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 2.86% हो गयी। इससे पहले जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महँगाई दर 1.97% रही थी, जो पिछले 19 महीने का निचला स्तर था। जनवरी तक खुदरा महँगाई दर में लगातार चार महीनों में गिरावट आयी थी।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महँगाई पर नजर रखता है, जिसका मतलब है कि आरबीआई की नीति दरों के लिहाज से खुदरा महँगाई दर का आँकड़ा महत्वपूर्ण है। इस समय यह आरबीआई की 2% की सहनीय सीमा से ऊपर है।
फरवरी में (-)0.66% के मुकाबले खाद्य महँगाई दर मार्च में बढ़ कर 0.3% हो गयी। वहीं ईंधन और विद्युत की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गयी, जो 1.24% के मुकाबले 2.42% रही।
इसके अलावा आवासीय महँगाई दर 5.1% की तुलना में 4.93% और घरेलू वस्तुओं और सेवाओं पर महँगाई 6.29% से घट कर 6.05 रह गयी। कपड़ों और जूतों पर भी महँगाई दर 2.73% से घट कर 2.59% रह गयी। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख