शेयर मंथन में खोजें

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में वर्षा संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर पश्चिमी मैदानी और मध्य भारत पर शुष्क मौसम रहेगा।

वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा पर भी छिटपुट बारिश के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में वर्षा संभव है। उधर उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और नागालैंड के साथ-साथ गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में प्री-मॉनसून गतिविधियाँ तेज हो गयीं। मगर उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बिहार के पूर्वी हिस्सों में एक कमजोर चक्रवाती हवाओं मौजूद है। गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में इस प्रणाली से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। बंगाल की खाड़ी में एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। पूर्वी असम में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है।
(शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"