शेयर मंथन में खोजें

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में छिटपुट बारिश और मेघ गर्जना जारी रहेगी।

पूर्वी बिहार, असम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के एक-दो हिस्सों में बारिश हो सकती है। उत्तर और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी वर्षा देखी गयी। गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश हुई। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और विदर्भ में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश और विदर्भ से होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा हिंद महासागर से कोमोरिन क्षेत्र तक जा रही है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!