शेयर मंथन में खोजें

मध्य भारत में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूलभरी आँधी चल सकती है। मध्य भारत के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बारिश हुई है। बता दें कि इस समय देश भर में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से लू की चपेट में आ गये। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखायी दे रहा है। इस सिस्टम से एक ट्रफ उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक बनी हुई है। दक्षिणी असम पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण भारत में उत्तरी कर्नाटक से केरल होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक सक्रिय है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!