शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी 200-225 अंक ऊपर

कल अमेरिकी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार 2-2.5% की मजबूती रही, लेकिन आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।
तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 0.3% सिकुड़ने की खबर के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों ने खुद को संभाले रखा। दरअसल बाजार को अंदेशा यह था कि शायद इससे भी ज्यादा नकारात्मक विकास दर रहेगी। भले ही बाजार के अंदेशों की तुलना में स्थिति कुछ बेहतर रही हो, लेकिन अब इतना पक्का हो गया है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर नकारात्मक हो चुकी है। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 1.54 डॉलर घट कर 65.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
आज सुबह जापान, हांगकांग और चीन के बाजारों में कमजोरी है, जबकि ताइवान और इंडोनेशिया के बाजार मजबूत हैं। निक्केई में करीब 2.5-3%, शंघाई कंपोजिट में करीब 1% और हैंग सेंग में 4% से ज्यादा की कमजोरी है। दूसरी ओर ताइवान वेटेड करीब 2.5-3% और जकार्ता कंपोजिट 5% से ज्यादा की बढ़त दिखा रहे हैं। कॉस्पी और स्ट्रेट टाइम्स लाल और हरे निशान के बीच झूल रहे हैं। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी का नवंबर वायदा बुधवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 200-225 अंक ऊपर चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख