शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री बढ़ी

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में जनवरी महीने में 30.05% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने जनवरी 2011 में 8.55 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल जनवरी 2010 में इसकी बिक्री 6.55 लाख व्हील्स रिम रहा था।
इसी तरह व्हील्स रिम उत्पादन में भी 24.40% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने जनवरी 2011 में 8.58 लाख व्हील्स रिम का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल जनवरी 2010 में इसने व्हील्स रिम 6.90 लाख उत्पादन किया था। कंपनी ने जनवरी 2010 में 87,779 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल जनवरी 2010 में इसने 37,293 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम के निर्यात में 135.40% की जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है।
शेयर बाजार में आज स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 294.75 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी है और यह 4.78% की बढ़त के साथ 291.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"