शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) के मुनाफे में शानदार इजाफा

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd) के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं।

कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 135% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,634.76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में आईओसी का मुनाफा 696.59 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसकी कुल आमदनी 81,685.96 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 71,103.60 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में आईओसी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 0.54% की कमजोरी के साथ 312.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2010)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख