शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) ने बेस रेट में की बढ़ोतरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने बेस रेट में 0.25% अंक बढ़ाने करने का फैसला किया है।

बैंक की नयी दर 8.00% से बढ़ कर 8.25% हो गयी है। बैंक द्वारा किया गया यह बदलाव 14 फरवरी 2011 से लागू होगा।
बैंक ने अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिग दर (बीपीएलआर) में भी 0.25% अंक बढ़ाने करने का निर्णय लिया है। बैंक की नयी दर 12.75% से बढ़ कर 13.00% हो गयी है। इसके अलावा साथ ही बैंक ने चुनिंदा जमा पर ब्याज भी बढ़ाया है। बैंक ने 555 और 1000 दिन के जमा पर ब्याज दर 0.25% बढ़ायी है। लेकिन 1 साल की अवधि के जमा पर ब्याज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
शेयर बाजार में कल एसबीआई के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में बैंक का शेयर 3.52% की मजबूती के साथ 2584.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख