शेयर मंथन में खोजें

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) को 254 करोड़ रुपये के ठेके

ज्योति स्ट्रक्चर्स लिमिटेड (Jyoti Structures Ltd)  को नये ठेके हासिल हुए हैं। 
ये ठेके 254 करोड़ रुपये के हैं। पहला ठेका युगांडा (Uganda) की ओर से दो ट्रांसमिशन लाईनों को बिछाने के लिए दिया गया है। ये ट्रांसमिशन लाईनें युगांडा पावर ग्रिड को केन्या (Kenya) और रवांडा (Rwanda) से जोड़ेंगी। कंपनी को पहले भी युगांडा से ट्रांसमिशन लाइन संबंधी ठेका मिल चुका है। जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। 
कंपनी को म्यंमार (Myanmar) से 10,500 एमटी टावरों की डिजाइनिंग, जाँच और आपूर्ति का ठेका मिला है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 49.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 1 बजे 0.62% की बढ़त के साथ यह 48.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख