शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का मुनाफा बढ़ा

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के मुनाफे में 22% की वृद्धि दर्ज हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक का मुनाफा 1124 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 921 करोड़ रुपये था। कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय भी 27% बढ़ कर 8281 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 6511 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11: 38 बजे 2.84% की बढ़त के साथ यह 1,150.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख