शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : ऑल्टो (Alto) 800 कार लांच

देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारतीय बाजार में नयी 'ऑल्टो 800' (Alto 800) कार पेश की है।

ऑल्टो 800 को नये लुक के साथ उतारा गया है। बाजार में यह कार तीन पेट्रोल और तीन सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कार के पेट्रोल वर्जन को 15% ज्यादा ईंधन क्षमता के साथ उतारा गया है। इसकी माइलेज क्षमता 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर है।

ऑल्टो के सीएनजी वर्जन को इंटेलिजेंट गैस पोर्ट इंजेक्शन (i-GPI) तकनीक से तैयार किया गया है। इसकी ईंधन क्षमता 30.46 किलोमीटर है। कार को नीले, सफेद और लाल समेत कुल छह रंगों में उतारा गया है।

गौरतलब है कि कार को तैयार के लिए कंपनी ने वेंडर्स के साथ मिल कर 470 करोड़ रुपये का निवेश किया था। नयी आल्टो 800 के पेट्रोल कार की शुरुआती कीमत 2,44,000 रुपये और सीएनजी कार की कीमत 3,19,000 रुपये रखी गयी है।

आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.13% की बढ़त के साथ यह 1,366.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख