शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का शुद्ध मुनाफा बढ़ कर 117 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 41 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक का मुनाफा लगभग दोगुना हो गया है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैक की कुल आय 23% बढ़ कर 1032 करोड़ रुपये दर्ज हुई है जबकि गत वर्ष की समान अवधि में यह 840 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.65% की बढ़त के साथ यह 123.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख