शेयर मंथन में खोजें

डिश टीवी (Dish TV) का मुनाफा, बिक्री बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में डिश टीवी इंडिया लिमिटेड (Dish TV India Ltd) को 55 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 49 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 6% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय में 10% की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की आमदनी 534 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की कुल आय 485 करोड़ रुपये रही थी। 
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री भी 10% बढ़ कर 533 करोड़ रुपये हो गयी है। 2011-12 की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 485 करोड़ रुपये रही थी। 
इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 82.80 रुपये तक ऊपर चला गया था लेकिन जल्द ही गिर कर लाल निशान पर आ गया। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2 बजे 0.62% के नुकसान के साथ यह 79.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख