शेयर मंथन में खोजें

एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का मुनाफा बढ़ कर 143.74 करोड़ रुपये

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (L&T Finance Holdings) के मुनाफे में 15.7% की बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटिड मुनाफा 143.74 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 124.24 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 24.7% बढ़ कर 914.66 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि 2011-12 की इसी अवधि में यह 733.55 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजे शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब सोमवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में कल के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1.82% की कमजोरी के साथ 54.05 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख