शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) के मुनाफे में 19% की वृद्धि

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा बढ़ कर 1151 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल यह 971 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 19% का इजाफा हुआ है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी में भी 27% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की आय बढ़ कर 5269 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 4164 करोड़ रुपये रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2 बजे 0.61% के नुकसान के साथ यह 747.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख