शेयर मंथन में खोजें

कैर्न इंडिया (Cairn India) का मुनाफा बढ़ कर 2322 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कैर्न इंडिया लिमिटेड (Cairn India Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 204.3% बढ़ा है।
जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2322 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 763 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी 19.6% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 3880 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 3245 करोड़ रही थी। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस 4.01 से बढ़ कर 12.17 हो गयी।
कंपनी के नतीजे की खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब मंगलवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में कैर्न इंडिया के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 1.26% की गिरावट के साथ 337.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख