शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) का मुनाफा बढ़ा

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के मुनाफे में 66% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान बैंक का मुनाफा बढ़ कर 166 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 100 करोड़ रुपये रहा था।
2012-13 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 25% बढ़ कर 2434 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल 1945 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद बैंक का शेयर भाव 52.35 रुपये तक ऊपर चला गया। 3.52% की बढ़त के साथ यह 51.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख