शेयर मंथन में खोजें

एचसीसी (HCC) के मुनाफे में 56% की गिरावट

जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (Hindustan Construction Company Ltd) का मुनाफा घट कर 18 करोड़ रुपये हो गया है।
जुलाई-सितंबर 2011 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 41 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 56% की गिरावट आयी है।
2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय में 3% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की आमदनी बढ़ कर 864 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 838 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 18.35 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 12:37 बजे 2.91% की बढ़त  के साथ यह 17.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख