शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) का मुनाफा, बिक्री बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में डाबर इंडिया लिमिटेड (Dabur India Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 202 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 174 करोड़ रुपये था।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 21% बढ़ कर 1528 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले वर्ष यह 1267 करोड़ रुपये रही थी। 
साल-दर-साल आधार पर कंपनी की बिक्री भी 21% बढ़ कर 1523 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की समान तिमाही में 1262 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 131.75 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:54 बजे 0.68% के नुकसान के साथ यह 131.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख