शेयर मंथन में खोजें

यूनिकेम लैब (Unichem Lab) की दवा को अस्थायी मंजूरी

यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) की एक दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से अस्थायी स्वीकृति मिली है।

कंपनी की मेमनटाईन हाइड्रोक्लोराइड (Memantine Hydrochloride) गोलियों की 5एमजी और 10एमजी के एएनडीए (ANDA) को मंजूरी मिली है। यह नैमेनडा (Namenda) की जेनेरिक दवा है। जिसका इस्तेमाल अल्जाइमर (Alzheimer) के इलाज में किया जाता है। गौरतलब है कि दवा को अंतिम मंजूरी 11 अप्रैल 2015 के बाद दी जायेगी।
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी  के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.41% के नुकसान के साथ यह 185 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख