शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) के मुनाफे में 10% की गिरावट दर्ज हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 1274 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1412 करोड़ रुपये रहा था। 
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय में मामूली इजाफा हुआ है। इस साल कंपनी की आमदनी 0.98% बढ़ कर 10400 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की इसी तिमाही में 10299 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 234.40 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 12:22 बजे 2.93% के नुकसान के साथ यह 235.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख