शेयर मंथन में खोजें

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) की दवा को मिला पेटेंट

वीनस रेमेडीज लिमिटेड (Venus Remedies Ltd) की एक दवा को मैक्सिको (Mexico) की ओर से पेटेंट मिला है।
कंपनी की एंटीबायोटिक दवा 'वेंकोप्लस' (Vencoplus) के लिए इसे जारी किया गया है। वेंकोप्लस एक एंटीबायोटिक सहायक इकाई (AEE) है। जिसका इस्तेमाल विशेष रूप से मेथीसिलीन रेजिस्टेंट स्टेफाइलोकॉक्स ऑरियस (MRSA) और वैन्कोमाइसीन रेजिस्टेंट स्टेफाइलोकॉक्स ऑरियस (Vancomycin Resistance Staphylococcus Aureus) संक्रमण के इलाज में किया जाता है। जिससे न्यूमोनिया, टाएफाइड और त्वचा से संबंधित रोगों की रोकथाम की जाती है।  
मैक्सिको पेटेंट कार्यालय की ओर से दिया गया यह पेटेंट फरवरी 2026 तक मान्य है। गौरतलब है कि कंपनी की इस दवा को अमेरिका, जापान, कनाडा जैसे कई देशों से पहले ही पेटेंट मिल चुका है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:35 बजे 3.11% की बढ़त के साथ यह 298.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख