शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) के मुनाफे में बढ़ोतरी

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड (Havells India Ltd) के मुनाफे में 24% का इजाफा हुआ है।
कंपनी को कारोबारी साल 2012-13 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान इसे 70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी 13% का इजाफा हुआ है। कंपनी की कुल आमदनी जुलाई-सितंबर 2011 के 852 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही में 966 करोड़ रुपये हो गयी। 
शेयर बाजार में हैवेल्स इंडिया के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 584 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 5.57% की कमजोरी के साथ 586.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख