शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई है।
इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 41% घट कर 45.2 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 76.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी की आमदनी में भी 15% की कमी आयी है। इस दौरान कंपनी की आमदनी घट कर 1691 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि 2011-12 की इसी तिमाही में यह 1991 करोड़ रुपये थी। 
शेयर बाजार में आज टीवीएस मोटर्स के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 38.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 2.76% की कमजोरी के साथ 38.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख