शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) को घाटा, आमदनी बढ़ी

निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड (Jet Airways (India) Ltd) को जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में 100 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
इससे पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी को 714 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में 26% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में इसकी कुल आय 4195 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही की यह 3332 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 369.40 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 4.96% की बढ़त के साथ 368 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख