शेयर मंथन में खोजें

आईवीआरसीएल (IVRCL) को 514.75 करोड़ रुपये के ठेके

आईवीआरसीएल लिमिटेड (IVRCL Ltd) को नये ठेके हासिल हुए हैं।
ये ठेके 514.75 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी के निर्माण, पावर और परिवहन विभाग को ये ठेके मिले हैं। 
कंपनी के निर्माण विभाग को 424.09 करोड़ रुपेय का ठेका पहले चरण के कुडगी सुपर थर्मल पावर परियोजना के निर्माण के लिए दिया गया है। कंपनी के पावर विभाग को 70.63 करोड़ रुपये का ठेका तमिलनाडू जेनेरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Tamilnadu Generation & Distribution Ltd) की ओर से राज्य में 230 किलोवाट सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति के लिए दिया गया है। 
वहीं, कंपनी के परिवहन विभाग को 20.03 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:12 बजे 2.16% के नुकसान के साथ यह 40.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख