शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) का मुनाफा 62% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 500 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान तिमाही में यह 309 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 62% की वृद्धि हुई है।
जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 24% बढ़ कर 2192 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी अवधि में यह  1770 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी की कुल बिक्री भी बढ़ कर 2146 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1732 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के नतीजों की खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बाजार पर इसकी प्रतिक्रिया का असर कल बाजार खुलने के बाद ही पता चलेगा। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.87% की बढ़त के साथ यह 380.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख