शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में टेक महिंद्रा लिमिटेड (Tech Mahindra Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 296 करोड़ रुपये हो गया है।
इस कारोबारी साल की पहली तिमाही में इसका मुनाफा 338 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही 12.4% की कमी आयी है। हालाँकि कंपनी की कुल आय में तिमाही-दर-तिमाही 3% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1567 करोड़ रुपये रही है। अप्रैल-जून 2012 तिमाही में यह 1526 करोड़ रुपये दर्ज की गयी थी।
कंपनी ने नतीजे सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया मंगलवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि बीएसई में आज कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में 0.37% की बढ़त के साथ यह 955 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख