शेयर मंथन में खोजें

एबीबी (ABB) को 21.37 करोड़ रुपये का मुनाफा

एबीबी (ABB) ने कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिये हैं।
जुलाई-सितंबर 2012 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21.37 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 22.15 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1809.56 रुपये रही, जबकि की पिछले साल की तीसरी तिमाही में यह 1747.30 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले साल की समान तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं हैं। 
कंपनी ने नतीजे मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया बुधवार को ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि आज के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 734.30 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 6.50 रुपये यानी 0.90% की बढ़त के साथ 728.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख